फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   12-year-old boy sexual assaults the six years girl after watching obscene video in lakhimpur kheri

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म: 12 साल के लड़के ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर की वारदात

Thu, 13 Apr 2023 12:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 12:29 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 12 साल के लड़के ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार बाल सुधार गृह भेजा है। 

विज्ञापन
12-year-old boy sexual assaults the six years girl after watching obscene video in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में पड़ोसी के घर खेलने गई छह साल की बच्ची के साथ नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। पुलिस और ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी की सोहबत अच्छी नहीं थी। वह अक्सर मोबाइल पर अश्लील फिल्में देखा करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेजा है।

विज्ञापन


निघासन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी छह वर्षीय बच्ची मंगलवार शाम पड़ोसी के घर खेलने गई गई थी। इस दौरान समय उसके घर के लोग चारा लेने गए थे। घर पर मौजूद 12 वर्षीय लड़के ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की हालत खराब हो गई। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को बताया। बुधवार को उसके परिवार वाले थाने पहुंचे।

विज्ञापन

आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उधर, दोनों सजातीय होने के कारण कुछ लोग मामले को सुलह समझौते का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सुलह ना होने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी को हरदोई के बाल सुधार गृह भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर की हत्या: खंभे से बांधे हाथ-पैर, सांसें उखड़ने तक पीटा; शव पर चोट के निशानों ने दी बर्बरता की गवाही

गांववालों ने बताया कि आरोपी लड़के ने मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपी कक्षा छह का छात्र है, जबकि पीड़ित बच्ची सरकारी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है। दोनों के परिवार मजदूरी पेशा हैं। 

मोबाइल से बच्चों पर पड़ रहा बुरा प्रभाव 

जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला का कहना है कि मौजूदा दौर में मोबाइल व इंटरनेट की आसान पहुंच से कम उम्र में ही बच्चों के पास हर तरह का कंटेंट पहुंच रहा है। कुछ बच्चे अश्लील वीडियो देखने के आदी हो जाते हैं। कम उम्र के बच्चों के दिमाग पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। 

उन्होंने कहा कि बच्चों का सामाजिक परिवेश व पारिवारिक माहौल ऐसी घटनाओं को रोकने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। बच्चों को बचपन से ही महिलाओं के प्रति सम्मान की नजर की शिक्षा दी जाए, तो ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सकेगी। बच्चों को मोबाइल से भी दूर रखा जाए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed