फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   118 BDC members will chair chair of major decision

118 बीडीसी सदस्य करेंगे प्रमुख की कुर्सी का फैसला

Thu, 22 Jun 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 22 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
118 BDC members will chair chair of major decision
election Logo - फोटो : अमर उजाला
फूलबेहड़ की ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला
विज्ञापन

डीएम ने सभी सदस्यों को जारी की नोटिस
एसडीएम सदर सात जुलाई को कराएंगे वोटिंग

 फूलबेहड़ की ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर फैसले के लिए डीएम ने सभी 118 बीडीसी सदस्यों को नोटिस जारी कर दिया है। सभी सदस्यों को सात जुलाई 2017 को फूलबेहड़ ब्लॉक सभागार में 11 बजे उपस्थित होना होगा, जिसमें एसडीएम सदर आलोक वर्मा के निर्देशन में सदस्यों से प्रस्ताव के पक्ष या विपक्ष में वोटिंग कराई जाएगी। 
बता दें कि बीडीसी महासंघ की अगुवाई में फूलबेहड़ ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख असिता यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम के सौंपा था। इसके साथ ही 72 बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्र संलग्न किए गए थे, जो बहुमत के लिए आवश्यक 61 सदस्यों के कहीं अधिक हैं। डीएम आकाशदीप ने प्रस्ताव का संज्ञान लेते हुए सभी 118 बीडीसी को फूलबेहड़ ब्लॉक के सभागार में उपस्थित सात जुलाई को उपस्थित होने के निर्देश दिए है। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि ब्लॉक में प्रमुख समेत कुल 119 बीडीसी सदस्य हैं। जबकि एक पद रिक्त है। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के बाद बीडीसी सदस्यों की प्रस्ताव के पक्ष में राय लेकर वोटिंग कराई जाएगी। उधर, ब्लॉक प्रमुख असिता यादव ने इसे सत्ता पक्ष के इशारे पर की जा रही कार्रवाई बताया है। हालांकि सत्ता पक्ष की ओर से अभी तक कोई खास चेहरा सामने नहीं आया है, जिससे ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदारी करने वाला कोई नाम सामने नहीं आ सका है।  
विज्ञापन

 
इसके बाद बेहजम, मितौली और ईसानगर निशाने पर
भाजपा सरकार में पहले ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की डेट तय होने से अन्य ब्लाक प्रमुखों के खिलाफ तख्ता पलट की कोशिशें तेज हो जाएंगी, जिनमें सपा समर्थित प्रमुख काबिज हैं। इस कड़ी में बेहजम, मितौली और ईसानगर का नाम सबसे आगे है। क्योंकि उपचुनाव के नामांकन के दौरान बेहजम ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख और भाजपा समर्थकों के बीच-हाथापाई हो चुकी है। वहीं मितौली में ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार ने पत्नी समेत खुद का दो सीटों पर नामांकन कराया है। उम्मीद है कि उपचुनाव समाप्त होने के बाद बीडीसी के बगावती सुर तेज हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed