{"_id":"5bdc5186bdec226998046ed6","slug":"11541165446-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से पेड़ कटान में संलिप्तता पर फॉरेस्टर भी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से पेड़ कटान में संलिप्तता पर फॉरेस्टर भी सस्पेंड
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। दक्षिण खीरी वनप्रभाग के गोला रेंज में तैनात फॉरेस्टर अमित मिश्रा को जंगल से सागौन पेड़ों के अवैध कटान में संलिप्तता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मुख्य वन संरक्षक लखनऊ मंडल के प्रवीण राव ने यह निलंबन आदेश जारी किया है। फॉरेस्टर अमित मिश्रा को निलंबन अवधि में दक्षिण खीरी वन प्रभाग कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
मालूम हो कि पिछले महीने दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज की रायपुर बीट में चोरी से सागौन की लकड़ी काटकर भीरा की एक आरा मशीन पर ले जाई जा रही थी। तभी दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के वनकर्मियों की टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि यह लकड़ी गोला रेंज के रायपुर बीट जंगल से काटकर लाई गई है। जांच के दौरान इस अवैध कटान में फॉरेस्टर अमित मिश्र और वन रक्षक मतीन अहमद की संलिप्तता पाई गई। इस आरोप में डीएफओ समीर कुमार ने वन रक्षक मतीन अहमद को पहले ही निलंबित करते हुए फॉरेस्टर अमित मिश्र के निलंबन की संस्तुति की थी। उनकी संस्तुति पर मुख्य वन संरक्षक ने फॉरेस्टर अमित मिश्रा को भी निलंबित कर दिया है। वनरक्षक मतीन को मैगलगंज रेंज मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
इसके अलावा दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की मैलानी रेंज में तैनात वन रक्षक सुखपाल सिंह की हत्या के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और साथी वन कर्मियों को भड़काने के आरोप में गोला रेंज के दो वन रक्षकों को भी सस्पेंड किया जा चुका है। निलंबित वन रक्षक अशोक शुक्ला और विनोद भारती को लखीमपुर स्थित शारदानगर रेंज कार्यालय से संबद्ध किया गया है।