फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वन प्रमाणीकरण टीम ने लिया खीरी के जंगलों का जायजा

वन प्रमाणीकरण टीम ने लिया खीरी के जंगलों का जायजा

Thu, 01 Nov 2018 04:36 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
वन प्रमाणीकरण टीम ने लिया खीरी के जंगलों का जायजा

विज्ञापन

वन प्रमाणीकरण टीम ने लिया खीरी के जंगलों का जायजा
तीन सदस्सीय टीम ने निर्धारित बिंदुओं पर बनाई अपनी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। खीरी जिले के जंगलों का वन प्रमाणीकरण करने को वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम बुधवार को जिले में पहुंची। इस दौरान टीम ने मैलानी, भीरा, गोला और मोहम्मदी रेंज में वनों की सघनता, वन एवं वन्यजीव प्रबंधन, पौधरोपण, वृक्षों का कटान आदि का आंकलन किया।
एससीएस ग्लोबल सर्विस के तत्वावधान वन प्रमाणीकरण करने को तीन सदस्सीय टीम खीरी जिले में पहुंची और दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी, भीरा रेंज के अलावा दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला, मोहम्मदी रेंजों का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान वन प्रमाणीकरण टीम ने वनों की सघनता, पेड़ों का मूल्यांकन, पौधरोपण, नर्सरी सहित वृक्षों का कटान, वन डिपो और वनों की सुरक्षा आदि का बारीकी से मुआयना किया। टीम ने जंगल के वृक्षों के घनत्व आदि का भी अध्ययन किया। अध्ययन के दौरान दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उप-निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल, एसडीओ साउथ खीरी रवी शंकर शुक्ला, डीएलएम बहराइच यूवी सचान, डीएलएम खीरी भी मौजूद रहे। वन प्रमाणीकरण टीम ने मोहम्मदी रेंज में मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर किए जा रहे वृक्षों के कटान को भी देखा। टीम ने खीरी जिले में वन प्रबंधों के प्रयासों पर संतोष जताया।
विज्ञापन

---------
वन डिपो में आग से बचाव और सुरक्षा प्रबंधों को देखा
खीरी जिले आई वन प्रमाणीकरण टीम ने मैलानी स्थित वन विभाग डिपो का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने डिपो की अग्नि सुरक्षा, कटान की गई लकड़ी की ग्रेडिंग, लकड़ी कटान के उचित रख- रखाव और डिपो की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। प्रमाणीकरण टीम में शामिल ऑडिटर डॉ. अवनि कुमार वर्मा, तकनीकी विशेषज्ञ राघवेंद्र के अलावा आडिट आब्जर्वर / डीडी एनसीसीएफ नोएडा ने वन कर्मियों को डिपो में आग लगने पर किए जाने वाले उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed