{"_id":"59b41ed74f1c1bf17f8b55fa","slug":"11504976599-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एब्लॉन की छात्रा मनमीत कौर ने किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एब्लॉन की छात्रा मनमीत कौर ने किया नाम रोशन
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
एब्लॉन की छात्रा मनमीत कौर ने किया नाम रोशन
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन (लखीमपुर खीरी)।
दिल्ली में आयोजित नेशनल स्कूल एजूकेशन समिट एवं अवार्ड प्रतियोगिता शब्द पांडित्य में एब्लॉन पब्लिक स्कूल की छात्रा मनप्रीत को प्रथम स्थान मिला। प्रतियोगिता में कई प्रदेशों के 150 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्कूल को बेस्ट लीडरशिप का भी अवार्ड मिला।
दिल्ली में बीती पांच सितंबर को प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें प्रत्येक स्कूल से चयनित छह बच्चों ने हिस्सा लिया था। एब्लॉन पब्लिक स्कूल की तरफ से मनप्रीत कौर समेत छह छात्राएं गई थीं। मनप्रीत कौर को सर्जिकल स्ट्राइक, साइबर क्राइम, मेक इन इंडिया गुड एंड वर्क पर तीन मिनट का भाषण देना था। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, एमपी समेत करीब 150 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें मनप्रीत को प्रथम स्थान मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार चतुर्वेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा बेस्ट लीडर शिप का अवार्ड संजीव मित्तल को मिला।