फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तेंदुए को पिंजरे में कैद कर जंगल में आजाद किया

तेंदुए को पिंजरे में कैद कर जंगल में आजाद किया

Thu, 20 Dec 2018 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए को पिंजरे में कैद कर जंगल में आजाद किया

विज्ञापन
तेंदुए को पिंजरे में कैद कर जंगल में छोड़ा
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कर्तनियाघाट वन्यजीव विहार जंगल से निकलकर धौरहरा रेंज में पिछले एक माह में 10 से अधिक बकरियों को निवाला बनाने वाला तेंदुआ आखिरकार रामपुर रेतिया गांव में पकड़ लिया गया। तेंदुआ वन विभाग के लगाए पिंजड़े में फंस गया। चार डॉक्टरों के पैनल से तेंदुए का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे दुधवा टाइगर रिजर्व जंगल में आजाद कर दिया गया।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि कर्तनियाघाट वन्यजीव विहार से निकलकर एक तेंदुआ पिछले करीब एक माह से धौरहरा रेंज के रामपुर रेतिया गांव में सक्रिय था। इस दौरान तेंदुआ ने गांव और आसपास के क्षेत्र में 10 से अधिक पालतू बकरियों को अपना निवाला बनाया। गांव के लोगों को तेंदुए से सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। तेंदुआ आबादी के निकट न आए इसके लिए गांव में फॉक्स लाइट लगाई गईं। हांका लगाकर तेंदुए को जंगल भेजने का प्रयास किया गया लेकिन वन विभाग को इसमें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सभी प्रयास विफल होने के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय के निर्देश पर तेंदुआ की सक्रियता वाली जगह पर रविवार को पिंजड़ा लगाया गया जिसमें बकरी बांधी गई। सोमवार की रात तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। मंगलवार को चार डाक्टरों के पैनल ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस पैनल में उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी धौरहरा डॉ. मुकेश गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी रमियाबेहड़ डॉ. साकेत यादव, डब्ल्यूटीआई के डॉ. अखिलेश और दक्ष गंगवार शामिल थे। स्वास्थ्य परीक्षण में तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। नर तेंदुए की उम्र पांच से छह साल है। यह पूरा अभियान रेंजर धौरहरा अनिल शाह के नेतृत्व में चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सकों से तेंदुए के पूरी तरह फिट होने का प्रमाणपत्र मिलने के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) की अनुमति से तेंदुए को दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में स्वच्छंद विचरण के लिए मंगलवार देर शाम आजाद कर दिया गया। तेंदुए को आजाद करते समय दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल, रेंजर धौरहरा अनिल शाह, रेंजर उत्तर सोनारीपुर, रेंजर दक्षिण सोनारीपुर, डब्ल्यूटीआई के डॉ. दक्ष गंगवार, डॉ. अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed