फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मतदाता पंजीकरण बूथों पर रहा सन्नाटा, कई मिले बंद

मतदाता पंजीकरण बूथों पर रहा सन्नाटा, कई मिले बंद

Sun, 21 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मतदाता पंजीकरण बूथों पर रहा सन्नाटा, कई मिले बंद
डीएम - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2018 के तहत रविवार को बूथों पर मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया गया। कुछ पोलिंग बूथों पर बीएलओ पहुंचे, तो पंजीकरण कराने वालों की संख्या कम रही। कुछ जगहों पर बीएलओ के न पहुंचने से लोग बैरंग लौट गए। डीएम ने सदर प्राथमिक विद्यालय में बूथ का निरीक्षण किया। तहसीलदार राजेश चंद्र ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बूथों का निरीक्षण किया है। डीएम ने निरीक्षण में अनुपस्थित मिले बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

महेवागंज। फूलबेहड़ के ओदरहना ग्राम सभा में मतदाता पंजीकरण के लिए बीएलओ शमा, कृष्ण कुमार, सबीना बानो और पवन कुमार प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। बीएलओ ने बताया कि भाग संख्या 193 से 196 पर 13 पंजीकरण किए गए। उधर, ग्राम पंचायत बालूडीह के बीएलओ जिम्मेदारी भूल गए। बूथ पर ताला लटकता मिला, जिससे वहां पंजीकरण कराने आए लजीम, खुशनुमा, रेहान, सब्बू आदि ने बताया कि पंजीकरण कराने के लिए रविवार को वह लोग बालूडीह बूथ पर गए थे, लेकिन वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। प्राथमिक विद्यालय राजापुर में बने पंजीकरण बूथ पर मौजूद बीएलओ राजेश और असलम ने बताया कि दोपहर तक केवल 27 पंजीकरण ही हुए।
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बा स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर में पंजीकरण हुआ। इस मौके पर बीएलओ रतन सिंह, शशिलता, नन्हीं देवी, सावित्री भार्गव, सुशील कुमार, भारती निषाद और प्रेरणा यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा। एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी और तहसीलदार ओमकार नाथ वर्मा ने कस्बे सहित विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया, जिसमें तीन बूथ बंद पाए गए। निरीक्षण में 15 बीएलओ नदारद मिले। तहसीलदार ने अनुपस्थित बीएलओ के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। इसके लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी जाएगी। नायब तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने तहसील के दुलही, जसवंतनगर, अभयपुर, नैनापुर, परौरी, घुरगुट्टा बुजुर्ग, जटपुरवा, सिसैया, ऐरा, अदलीशपुर, खमरिया का निरीक्षण किया, जिसमें जसवंतनगर, दुलही, ऐरा के बूथ बद मिले।


सहकारी समिति चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच आज
लखीमपुर खीरी। सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी का गठन करने के लिए कराए जा रहे संचालक पदों पर नामांकन होने के बाद 22 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सहायक निबंधक मंगल सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध सूची शाम चार बजे तक चस्पा की जाएगी। 23 जनवरी को इच्छुक उम्मीदवार नाम वापस ले सकता है और इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 29 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed