फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आज होगा दुधवा नेशनल पार्क के नवीन सत्र का आगाज

आज होगा दुधवा नेशनल पार्क के नवीन सत्र का आगाज

Tue, 14 Nov 2017 11:16 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
आज होगा दुधवा नेशनल पार्क के नवीन सत्र का आगाज
दुध्‍ावा - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी/ पलियाकलां।
विज्ञापन

प्रदेश के इकलौते दुधवा नेशनल पार्क का नवीन सत्र आज 15 नवंबर को शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ सैलानियों के लिए दुधवा के द्वार खुल जाएंगे। इस बार आने वाले सैलानियों को कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। इसको लेकर पार्क प्रशासन ने भी अपनी सभी तैयारियां मुक्कमल कर ली हैं।
गौरतलब है कि दुधवा नेशनल पार्क का सत्र 15 नवंबर से 15 जून तक चलता है। इसके बाद पार्क पर्यटन द्वार पर ताले जड़ दिए जाते हैं। ऐसा मानसून सत्र के चलते होता है क्यों कि बारिश के सीजन में पार्क के कच्चे रास्ते बेहद खराब हो जाते हैं और वाहनों के फंसने का खतरा रहता है। 15 नवंबर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर नवीन सत्र का शुभारंभ फीता काटकर विधि विधान से पूजन अर्चन कर अनाथ बच्चों के हाथों से कराया जाएगा।
विज्ञापन


सात सीटर वाहन ही घुस सकेंगे पार्क में
पार्क में निचले प्राइवेट फाइव सीटर वाहन नहीं जा सकेंगे। उनको यहीं कैंपस में रुकना होगा। दुधवा दर्शन के लिए सैलानियों को सात सीटर ऊंचे वाहन ही ले जाने होंगे। दुधवा पार्क की जिप्सियों के अलावा सैलानी इस बार अपने निजी बड़े वाहनों से भी पार्क का भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डारमेट्री में होंगे दो पार्टीशन
डारमेट्री में दो पार्टीशन होंगे, जिसमें एक महिला और दूसरा पुरुष के लिए होगा। महिला पार्टीशन में करीब 18 बेड और पुरुष पार्टीशन में 16 बेड हैं।

बाघ आदि जीवों समेत दुधवा की
जैव विविधता को भी तरजीह
दुधवा में इस बार बाघ, गैंडा आदि जीवों के साथ उसकी जैव विविधता को भी तरजीह दी जाएगी। ओपनिंग सत्र में प्रशिक्षित गाइड सैलानियों को बाघ, गैंडों के साथ दुधवा की जैव विविधता के भी बखूबी दर्शन कराएंगे।

ठहरने की सुविधा
दुधवा नेशनल पार्क पर्यटन परिसर में वन विश्राम भवन के साथ ही 14 थारू हट और जनरल हाल बना है। थारूहट दुधवा, वन विश्राम भवन बनकटी, किशनपुर, सोनारीपुर, बेलरायां, सलूकापुर में भी ठहरने की सुविधाएं हैं।

अभी पुरानी दरों पर ही होगा पर्यटन
पार्क में अभी पर्यटन की दरें पुरानी ही लागू रहेंगी। हालांकि प्रस्तावित नई दरें भेजी गईं हैं, लेकिन उनको अभी स्वीकृति नहीं मिली है। इसके चलते पुरानी दरों पर ही पर्यटन होगा और बीच में स्वीकृति मिल जाती है जो इसको बताकर ही लागू किया जाएगा।

दुधवा नेशनल पार्क आवास शुल्क
दुधवा वन विश्राम भवन वातानुकूलित कक्ष संख्या एक 1000 रुपये, विदेशी के लिए 3000 रुपये।
विश्राम भवन कक्ष संख्या दो 750 रुपये, विदेशी के लिए 2250 रुपये।
विश्राम भवन कक्ष संख्या 3,4,5, 400 रुपये, विदेशी के लिए 1200 रुपये।
थारूहट एक व दो 500 रुपये, विदेशी के लिए 1500 रुपये।
थारूहट तीन से 14 तक- 400 रुपये, विदेशी के लिए 1000 रुपये।
डारमेट्री प्रति व्यक्ति 75 रुपये, विदेशी के लिए 225 रुपये।
सोठियाना वन विश्राम भवन, 400 रुपये, विदेशी के लिए 1200 रुपये।
लांग हट 200 रुपये, विदेशी के लिए 600 रुपये।
सोनारीपुर वन विश्राम भवन प्रथम तल 400 रुपये, विदेशी के लिए 1200 रुपये।
द्वितीय तल 300 रुपये, विदेशी 900 रुपये।
बनकटी वन विश्राम भवन 300 रुपये, विदेशी के लिए 900 रुपये।
किशनपुर वन विश्राम भवन 500 रुपये, विदेशी के लिए 1500 रुपये।
सलूकापुर, मसानखंभ, बेलरायां, किला, बेलापरसुआ, वन विश्राम भवन 300 रुपये, विदेशी के लिए 900 रुपये।
दुधवा नेशनल पार्क में प्रवेश शुल्क
दुधवा नेशनल पार्क में प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति तीन दिन 100 रुपए, विदेशी के लिए 800 रुपये।
बच्चा 60 रुपये, विदेशी बच्चे 700 रुपये, अतिरिक्त दिन 40 रुपये, विदेशी 350 रुपये।
वन मार्ग शुल्क प्रति वाहन भारतीय व विदेशी तीन-तीन सौ रुपये।

किशनपुर वन्यजीव विहार प्रवेश शुल्क
प्रति व्यक्ति तीन दिन 50 रुपये, विदेशी 600 रुपये।
बच्चा 30 रुपये, विदेशी 350 रुपये ।
अतिरिक्त दिन 40 रुपये, विदेशी 350 रुपये।

बड़ा कैमरा फीस मूवी एवं वीडीयो 5000 रुपये, विदेशी 10000 रुपये।
छोटा कैमरा फीस 500 रुपये भारतीय, विदेशी 1000 रुपये।
फीचर फिल्म प्रतिदिन 100000 रुपये, विदेशी 150000 रुपये।
डाक्युमेंट्री फिल्म प्रतिदिन 6000 रुपये, विदेशी 12000 रुपये।
उपरोक्त के लिए सुरक्षा फीस फीचर फिल्म 100000 रुपये, विदेशी 150000 रुपये।
डाक्युमेंट्री फिल्म 25000 रुपये, विदेशी 25000 रुपये।

दुधवा भ्रमण का शुल्क
हाथी सवारी दो घंटा प्रति व्यक्ति 150 रुपये, विदेशी 300 रुपये।
नेचर गाइड शुल्क चार सौ रुपये, जिप्सी शुल्क 12 सौ रुपये।

सठियाना मार्ग की पुलिया का निर्माण हुआ पूरा
दुधवा पार्क की सठियाना रेंज तक जाने के लिए रास्ते में पड़ने वाली पुलिया का जीर्णोद्घार कई दिनों से हो रहा था, जो अब बनकर तैयार हो गई है। नीचे सड़ी-गली लकड़ी को हटाकर नई लकड़ियां लगाई गई हैं, जिससे पुलिया सही रह सके। इससे वाहनों से इस मार्ग पर जाने वाले सैलानियों को काफी राहत मिलेगी।

कैसे पहुंचे दुधवा नेशनल पार्क
दिल्ली से बरेली, शाहजहांपुर या पीलीभीत हुए बस या निजी वाहन से दुधवा आया जा सकता है, जबकि लखनऊ से सीतापुर लखीमपुर, पलिया होते हुए बस या निजी साधन से पहुंचा जा सकता है। क्योंकि इन दिनों आमान परिवर्तन कछे चलते रेल मार्ग बंद है।


पार्क प्रशासन ने सभी तैयारियां मुक्कमल कर लीं हैं। आज पार्क के नवीन सत्र का शुभारंभ लखनऊ से आए अनाथ बच्चों से कराया जाएगा। इसके अलावा पार्क में सैलानी अब अपनी बड़ी चार पहिया गाड़ी ले जा सकेंगे। इसके लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
- महावीर कौजलगि, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed