{"_id":"5a0af60b4f1c1b74698bba04","slug":"111510667787-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्र प्रभारी व सहायक को सस्पेंड करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्र प्रभारी व सहायक को सस्पेंड करने का आदेश
Updated Tue, 14 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां।
जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धान खरीद केन्द्रों का जायजा लेने की खबर से प्रशासन पहले ही सकते में था। मुख्यमंत्री के न आने के बाद धान खरीद की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने के लिए डीएम आकाशदीप ने खुद ही जिम्मा संभाला। उन्होंने मंगलवार को तहसील में चल रही नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया का जायजा लेने के बाद मंडी पहुंचकर धान खरीद केन्द्र की स्थिति को देखा। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर प्रभारी और सहायक के न मिलने पर उन्होंने दोनों को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।
डीएम आकाशदीप ने मंगलवार को स्थानीय मंडी में संचालित एसएफसी के धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ तहसीलदार भगवानदीन वर्मा भी थे। केंद्र पर केवल बैनर टंगा था यहां कोई जिम्मेदार नहीं मिला। काफी प्रयास के बाद पीडीएस गोदाम का एक कर्मचारी यहां पहुंचा। उसने बताया कि इस केंद्र के प्रभारी पीडीएस गोदाम के भी प्रभारी हैं, जो किसी काम के सिलसिले में लखीमपुर गए हुए हैं। उनकी अनुपस्थिति में यहां सहायक को होना चाहिए था लेकिन वह भी नहीं मिले। इसे गैरजिम्मेदारी मानते हुए डीएम ने तुरंत ही केंद्र प्रभारी बीबी सिंह और सहायक मनीराम शर्मा को सस्पेंड करने के आदेश दिए। उम्मीद थी कि डीएम थारू क्षेत्र में लगे धान खरीद केंद्रों को भी देखने जाएंगे लेकिन इसके अलावा वह कहीं नहीं गए।
तहसीलदार ने बताया कि यह धान खरीद केंद्र को लावारिस छोड़ देना बेहद गैरजिम्मेदाराना रवैया है, अब केंद्रों की मानीटरिंग की जाएगी। उधर केंद्र प्रभारी बीबी सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के जिला इंचार्ज को पत्र भेजा है।इसमें कहा गया है कि मेरे नियंत्रण में पलिया एवं मैलानी के दो क्रय केंद्रों के साथ ही पीडीएस गोदाम का भी जिम्मा है। जिस समय डीएम निरीक्षण को पहुंचे, वह पीडीएस अनाज के उठान के लिए लखीमपुर आए हुए थे। इस बाबत उन्होंने लिखित में रजिस्टर में भी दर्शाया था। उनकी गैरमौजूदगी में यहां सहायक मनीराम शर्मा को होना चाहिए था, बाद में पता चला कि वह दवा लेने गए हैं।
विज्ञापन
तहसील में भी लिया जायजा
तहसील में मंगलवार को चुनाव चिह्न का आवंटन था। इसको लेकर डीएम आकाशदीप ने बारी-बारी से प्रत्येक कमरों में जाकर जायजा लिया। यहां उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।