फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बरसात में जंगल की सुरक्षा को वन विभाग हुआ एलर्ट

बरसात में जंगल की सुरक्षा को वन विभाग हुआ एलर्ट

Sat, 17 Jun 2017 04:55 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
बरसात में जंगल की सुरक्षा को वन विभाग हुआ एलर्ट

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बरसात के मौसम में शिकार और अन्य वनापराधों को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बरसात के दिनों में जंगल के रास्तों पर पानी भर जाने से जंगल की गश्त मुश्किल होती है। वनापराध होने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को समय से पहुंचने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में शिकारी और वनापराधी सक्रिय हो जाते हैं। इस दौरान जंगल की सुरक्षा के लिए निगरानी टीमों और फील्ड कर्मचारियों को एलर्ट कर दिया है।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ अखिलेश पांडेय ने बताया कि बारिश के मौसम में शिकार और अन्य वनापराधों की आशंका से फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को एलर्ट कर दिया गया है। प्रभाग की सभी छह रेंजों में बीट वार टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें वन दरोगा के नेतृत्व में जंगल गश्त करेंगी। वनापराधों की सूचना सही समय पर टीम को मिल सके इसके लिए सूचना तंत्र को मजबूत किया गया है। इसमें जंगल के आसपास बसे गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को भी सूचना तंत्र में शामिल किया गया है। टीमों की मॉनीटरिंग खुद रेंजर करेंगे। एसडीओ और डीएफओ भी समय-समय पर इन टीमों की कार्यप्रणाली की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी गोला आरएन मिश्र ने बताया कि बरसात के मौसम में जंगल की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में वन विभाग विशेष सतर्कता बरतता है। मानसून आने के पहले ही जंगल की सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए लिए गए हैं। इसके लिए फील्ड कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के शिकारियों और वनापराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग की टीमें 24 घंटे जंगल की निगरानी करेंगी। बरसात के दौरान जंगल गश्त के लिए टीमों को जरूरी उपकरण और साजोसामान जैसे लांग बूट, टार्च रेनकोट आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश पांडेय, डीएफओ साउथ खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed