फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   10th and 12th compartment exam will start from 23 August

23 अगस्त से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा

Mon, 08 Aug 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
10th and 12th compartment exam will start from 23 August
de - फोटो : Amar Ujala
सीबीएसई : 12वीं की एक दिन और 10वीं के सात दिन होंगे पेपर
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि 23 अगस्त निर्धारित कर दी है। दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 से शुरू होकर 29 अगस्त को खत्म होगी, जबकि बारहवीं की सिर्फ एक दिन यानी 23 अगस्त को ही होगी।
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दसवीं की परीक्षा सुबह 10:30 से 12.30 होगी और बारहवीं के सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन में तीन पालियों 10:30 से 11:30 , 10:30 से 12:00 एवं 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि मुख्य परीक्षा की तरह ही इसमें भी छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं का परीक्षा परिणाम 22 जुलाई को घोषित किया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। छात्रों को सैनिटाइजर की पारदर्शी बोतल साथ लेकर आना होगा। बिना मास्क परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्यों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed