{"_id":"5cdee711bdec2206ff5a64b0","slug":"101558112017-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। स्थानीय मंडी समिति के पास गुरुवार की रात ट्रक ने ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जब कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर एक अन्य हादसे में गांव दिस्तापुर मोड़ पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की जान चली गई।
पहला हादसा बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे हुआ। गांव बबौरी निवासी अंकित (19), सौरभ (18) और मनिकेत (18) गल्ला मंडी में ट्रक पर गेहूं लोड कर गेहूं तुलवाने धर्मकांटे पर आ रहे थे। मंडी गेट के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बिना हेलमेट बाइक चला रहे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा सौरभ और मनिकेत घायल हो गये। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मंडी समिति के पास जाम लगाकर आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, इंस्पेक्टर डीके सिंह, चेयरमेन संदीप मेहरोत्रा ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस ने ट्रक मालिक को हिरासत में लिया है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा हादसा शुक्रवार को हुआ। गांव छेड़ीपुर निवासी बन्ने (60) साइकिल से सब्जी लेने बाजार जा रहे थे। दिस्तापुर मोड पर सामने से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी इंचार्ज उग्रसेन सिंह घायल को सीएचसी मोहम्मदी लाए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।