{"_id":"5bb75ff3867a55126c16a439","slug":"101538744307-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय प्रतियोगिता में जिले को मिले दस गोल्ड और 22 सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय प्रतियोगिता में जिले को मिले दस गोल्ड और 22 सिल्वर मेडल
Updated Fri, 05 Oct 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय प्रतियोगिता में जिले को मिले दस गोल्ड और 22 सिल्वर मेडल
क्रासर....
हरदोई के भरावन कस्बे में हुई मंडलीय प्रतियोगिताएं
सब जूनियर क्रिकेट स्टेट प्रतियोगिता में दो छात्र चयनित
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्रों ने दस गोल्ड, 22 सिल्वर और 40 कांस्य मेडल जीतकर जिले का नाम मंडल स्तर पर रोशन किया है। 72 मेडल मिलने पर जिले के माध्यमिक शिक्षा के लोगों में प्रसन्नता है। डीआईओएस ने विजेता छात्रों को स्टेट स्तर पर जिले का नाम गौरवान्वित करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 72 विजेता छात्र हरदोई जिले के भरावन कस्बा स्थित विद्यालय में हुई मंडलीय प्रतियोगिता शामिल हुए। खेल शिक्षकों के नेतृत्व में जिले के छात्रों ने 10 गोल्ड, 22 सिल्वर और 40 कांस्य पदक जीत कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। खेल शिक्षक श्याम मूर्ति शुक्ला एवं राम किशोर सैनी ने बताया कि इसके बाद कानपुर में स्टेट स्तर की प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी हैं, जिनका समापन शनिवार को होगा।
............
बाक्स=
गोल्ड मेडल विजेता
भाला फेंक में अभिषेक गुप्ता (स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, लखीमपुर), 110 मीटर बाधा दौड़ में श्याम कुमार (युवराज दत्त इंटर कॉलेज,ओयल), 5000 मीटर पैदल चाल में कदीर अहमद (कृषक समाज इंटर कॉलेज, गोला), लंबी एवं तिकड़ी कूद में नागेश कुमार (बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज,पलिया), 800-1500 एवं 3000 मीटर दौड़ में महेश कुमार (पब्लिक इंटर कॉलेज, गोला), हैमर एवं भाला फेंक में करन कुमार ( छाजू राम इंटर कॉलेज, भीरा), 100 मीटर बाधा दौड़ में खुशनुमा बानो (पब्लिक इंटर कॉलेज, गोला), लंबी कूद में आरएन साहनी (जिला पंचायत इंटर कॉलेज, भीरा)
विज्ञापन
......
वर्जन
छात्रों ने खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दस गोल्ड जीतकर जिले का नाम रोशन करते हुए इतिहास बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं धर्म सभा इंटर कॉलेज के शिवा श्रीवास्तव एवं नवभारत इंटर कॉलेज के छात्र हर्षवर्धन का चयन स्टेट स्तर की सब जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
डॉ. आरके जायसवाल, डीआईओएस