फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चुनाव मैदान में नहीं फिर भी प्रतिष्ठा लगी दांव पर

चुनाव मैदान में नहीं फिर भी प्रतिष्ठा लगी दांव पर

Thu, 16 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
चुनाव मैदान में नहीं फिर भी प्रतिष्ठा लगी दांव पर
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी समर की तस्वीर काफी हद तक साफ है। जिले की चार नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायत के दस अध्यक्ष पदों के लिए कुल 76 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से महज चार निवर्तमान अध्यक्ष ही इस बार चुनावी रण में नजर आ रहे हैं। नए आरक्षण के चलते कुछ निवर्तमान अध्यक्ष चुनाव मैदान से बाहर हो गए तो कुछ को मैदान से बाहर कर दिया गया। कई दिग्गज मैदान से बाहर हैं फिर भी निकाय चुनाव में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
लखीमपुर नगर पालिका का अध्यक्ष पद पिछले चुनाव में अनारक्षित था। बावजूद इसके कुल 21 प्रत्याशियों में से दस प्रत्याशी महिला थीं। इसमें भाजपा उम्मीदवार डॉ. इरा श्रीवास्तव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और दो बार पालिका अध्यक्ष रह चुके ज्ञान प्रकाश बाजपेयी को 11 हजार मतों से हराकर अध्यक्ष बनी थीं। इस बार यहां अध्यक्ष सीट महिला के लिए आरक्षित है और भाजपा का टिकट न मिलने से डॉ. इरा श्रीवास्तव चुनाव मैदान से बाहर हैं। ज्ञान प्रकाश बाजपेयी ने इस बार अपनी पुत्रवधू लता बाजपेई को चुनाव मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरीं डॉ. उमा कटियार इस बार सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं, जबकि बसपा से रमा मोहन बाजपेई मैदान में हैं।
विज्ञापन

गोला नगर पालिका से निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल इस बार भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने पीस पार्टी के सलीम अंसारी को 13412 मतों से पछाड़ कर जीत हासिल की थी। यहां भाजपा से विजय शुक्ल रिंकू, सपा से बारिश अली, कांग्रेस से रवि गुप्ता और बसपा से जफरुल्ला खां चुनाव मैदान में हैं। पलिया में निवर्तमान अध्यक्ष केबी गुप्ता इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं, पिछले चुनाव में वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। मोहम्मदी नगर पालिका अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित था, यहां भाजपा की दुर्गा मेहरोत्रा पीस पार्टी केे महताब को 2323 मतों से पराजित कर नगर पालिका अध्यक्ष बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार निवर्तमान अध्यक्ष चुनाव मैदान में
मीनाक्षी अग्रवाल नगर पालिका गोला
केबी गुप्ता नगर पालिका पलिया
संजय शर्मा नगर पंचायत बरबर
प्रतिभा नगर पंचायत ओयल

पत्नी बहू के रूप में पूर्व अध्यक्षों की प्रतिष्ठा दांव पर
लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बाजपेई खुद तो मैदान से बाहर हो गए, उन्होंने अपनी बहू लता बाजपेई को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। धौरहरा के निवर्तमान अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने आरक्षण के चलते इस बार अपनी पत्नी मंजू जायसवाल को खड़ा किया है। खीरी टाउन के निवर्तमान अध्यक्ष फहीम ने अपनी पत्नी उजमा बी को प्रत्याशी बनाया है। यहां पूर्व अध्यक्ष गुफरान अहमद की पत्नी हुमैरा बानो चुनाव मैदान में हैं।


पूर्व अध्यक्ष भी हैं चुनावी समर में
मोहम्मदी नगर पालिका से इस बार दुर्गा मेहरोत्रा की जगह उनके पति संदीप मेहरोत्रा मैदान में हैं। पलिया नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष महमूद हसन और सिंगाही नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद कयूम के अलावा खीरी नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष उस्मानिया खातून खुद चुनाव मैदान में अपना भाग्य अजमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed