{"_id":"5a0dc52c4f1c1bdb538bd9a0","slug":"101510851884-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को टक्कर मारकर खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक को टक्कर मारकर खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझगईं।
तेज रफ्तार ओवरलोड ईंट भरी ट्रॉली ने हाईवे पर एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद बेकाबू हुई ट्रॉली गहरी खाई में पलट गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चौकी पुलिस ने इलाज के लिए पलिया सीएचसी में भर्ती कराया है। उसकी हालत ठीक है। सिपाहियों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था, जिससे उसकी जान बच गई। उधर, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
बुधवार शाम करीब पांच बजे थाना निघासन के सैयदपुरवा निवासी रम्मी हुसैन और रामहेतू बाइक से पलिया जा रहे थे। निघासन रोड पर लोकनपुरवा बस स्टाफ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बेकाबू हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई पलट गई। ट्रैक्टर चालक और ट्राली में बैठे मजदूर इसमें बाल-बाल बच गए। सूचना पर मझगईं पुलिस चौकी के सिपाहियों ने दोनों बाइक सवार घायलों को इलाज के लिए पलिया सीएचसी में भर्ती करा दिया। सिपाहियों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था, जिसके कारण उसकी जान बच गई।