फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लखीमपुर में भाजपा की डॉ इरा और सपा की पारुल हुईं बागी

लखीमपुर में भाजपा की डॉ इरा और सपा की पारुल हुईं बागी

Thu, 09 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर में भाजपा की डॉ इरा और सपा की पारुल हुईं बागी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
नगर निकाय चुनाव में नामांकन के छठे दिन गुरुवार को लखीमपुर नगर पालिका सीट से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी निरुपमा वाजपेयी, बसपा उम्मीदवार रमा मोहन बाजपेयी, निर्दलीय प्रत्याशी लता वाजपेयी ने अपना पर्चा दाखिल किया। वहीं भाजपा से बगावत कर निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और सपा नेत्री पारुल गुप्ता ने भी नामांकन कराया। सपा उम्मीदवार डॉ. उमा कटियार ने लाव-लश्कर के साथ गुरुवार को दूसरा पर्चा दाखिल किया। इसी तरह अन्य नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए कुल 38 नामांकन कराए गए हैं, जबकि अध्यक्ष पद के लिए 20 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे। इसके अलावा सदस्य पदों के लिए भी कई नामांकन हुए।
खीरी टाउन नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए हुमैरा, राजिया, नरगिस बेगम, अफसाना, जीनत, शगुफ्ता रजी, उजमा बी ने नामांकन कराया है, जबकि जीनत और महनाज ने नामांकन फार्म खरीदे हैं। ओयल नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए सुमन पत्नी प्रदीप, प्रदीप कुमार गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया, जबकि यहीं से भाजपा उम्मीदवार अमरीश सिंह ने जुलूस के साथ दूसरा नामांकन सेट दाखिल किया है।
विज्ञापन



गोला में मीनाक्षी, जफर और शिवगोपाल समेत पांच ने कराया नामांकन
- सदस्य के 68 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन
गोला गोकर्णनाथ।
नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पालिका निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, बसपा से जफरउल्ला खां, शिवगोपाल गुप्ता, रवि गुप्ता और सुशील कुमार ने अपना नामांकन कराया। निर्दलीय प्रत्याशी मीनाक्षी अग्रवाल ने सरस्वती शिशु मंदिर कोठी भट्ठा से गाजे बाजे और विशाल जुलूस के साथ तहसील में पहुंचकर एसडीएम के समक्ष नामांकन कराया। वहीं सदस्य पद पर 24 पर्चे बिके और 68 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा से केबी, सपा से महमूद और
निर्दलीय आलोक ने कराया नामांकन
पलियाकलां। भाजपा से निवर्तमान अध्यक्ष केबी गुप्ता, सपा से महमूद हुसैन खां और निर्दलीय प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने धूमधड़ाके से गाजेबाजे के साथ अपना-अपना नामांकन कराया। भाजपा प्रत्याशी के साथ विधायक रोमी साहनी, पूर्व राज्यमंत्री विनोद तिवारी व नगर निकाय चुनाव प्रभारी नीरज वर्मा मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष और सपा प्रत्याशी महमूद हुसैन खां ने भी तहसील पहुंचकर अपना नामांकन कराया है। इनके साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जार्जी, फुरकान अंसारी, विनोद गुप्ता, रहीस अहमद, जावेद अख्तर आदि नेता मौजूद रहे।


मैैलानी से सपा, भाजपा प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
मैलानी। मैलानी से अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी से जगदीश प्रसाद और भाजपा से फूलमती और राजेश कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रिटर्निंग अफसर ओपी सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अब तक बसपा से राम किशुन के अलावा निर्दलीय सत्यवती और अर्जुन सिंह ने अपना नामांकन कराया है। वहीं दो उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के पर्चे भी खरीदे। नगर पंचायत मैलानी में सदस्य पद पर चार पर्चे बिके और 37 ने नामांकन कराया।

सिंगाही में भाजपा प्रत्याशी ने कराया नामांकन
निघासन। सिंगाही नगर पंचायत चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार उत्तम मिश्र ने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया। उनके साथ पार्टी जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी भी पहुंचे। वहीं तेरह वार्डों के लिए गुरुवार को आठ पर्चे और बिके, जबकि 29 दाखिल किए गए। इस तरह 90 पर्चे बिके और 67 पर्चे दाखिल हो चुके हैं।

कांग्रेस से सना, भाजपा से सुषमा ने कराया नामांकन
धौरहरा। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व अध्यक्ष आफताब खां की पुत्र बधू सना खान, भाजपा प्रत्याशी सुषमा देबी, निर्दलीय सहनाज बानो, साकिया ने नामांकन कराया।

मोहम्मदी में दो और बरवर में तीन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
मोहम्मदी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए अजीज मंसूरी और कार्तिक तिवारी ने नामांकन कराया। वहीं बरवर नगर पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए हिकमतुल्ला, राधेश्याम और आलोक कुमार ने नामांकन कराया।



अध्यक्ष बनने के बाद कम
हो गई मीनाक्षी की संपत्ति
- शिवगोपाल और जफर हैं करोड़पति
गोला गोकर्णनाथ।
पद पर आसीन होने के बाद जहां नेताओं की संपत्ति बढ़ जाती है, वहीं नगर पालिका परिषद गोला की निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के पति की भू संपत्ति कम हो गई है। मीनाक्षी के पास मात्र 20 हजार रुपये नकद, दो एकड़ जमीन है, जबकि उनके पास पुश्तैनी 15 लाख के गहने हैं। उनके पति वरुण अग्रवाल के पास पहले 16 एकड़ जमीन थी, जो अब नौ एकड़ रह गई है। दो जून 2017 को वरुण अग्रवाल ने 3.79 एकड़ जमीन बेची थी, जिसका डेढ़ करोड़ रुपये बैंक बैलेंस है। उनके नाम एक टाटा मैजिक, रिवाल्वर और राइफल है। मीनाक्षी अग्रवाल ने राजधानी डिग्री कालेज पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से स्नातक किया है।

बसपा प्रत्याशी हाजी जफरउल्ला खां की शिक्षा स्नातक और उनके पास दो करोड़ और 26 लाख की संपत्ति है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी शिवगोपाल गुप्ता ने चुनाव आयोग को बताया कि उनकी गोपाल ट्रेडिंग कंपनी, गोपाल जी डेयरी, किराना मर्चेंट है। वह गुजरात से मैट्रिक पास हैं। उनके पास एक निजी मकान, दो ट्रक, एक चौपहिया, दो बाइक, 15 लाख बैंक बैलेंस और पचास हजार रुपये नकद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed