फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   10 children were found in the inspection of the CDO Atikuposhit

सीडीओ के निरीक्षण में 10 बच्चे मिले अतिकुपोषित

Sun, 21 Jun 2015 11:49 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Sun, 21 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
10 children were found in the inspection of the CDO Atikuposhit
राज्य पोषण मिशन के तहत सीडीओ के गोद लिए गांव सुआबोझ में भी अतिकुपोषित बच्चों का कोई पुरसाहाल नहीं है। इनकी सेहत का ध्यान रखने की जिम्मेदारी जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविका पर है, वह बच्चों का ध्यान रखना तो दूर रजिस्टर तक मेंटेन नहीं कर पा रहीं हैं। सीडीओ नीतीश कुमार ने बीती शाम अचानक वहां पहुंच कर अतिकुपोषित बच्चों का हाल लिया तो उन्हें खामियां ही खामियां नजर आईं।
विज्ञापन

सीडीओ ने गोद ली हुई ब्लाक की ग्राम पंचायत सुआबोझ के निरीक्षण में पाया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर अतिकुपोषित बच्चों का रजिस्टर ही मेंटेन नहीं है। 25 बच्चों का उन्होंने अपने सामने वजन कराया तो 10 बच्चों का वजन मानकों से बहुत कम मिला। पता चला कि इन बच्चों का न तो नियमित वजन कराया जा रहा और न ही कुपोषण से बचाने के कोई प्रयास किए जा रहे हैं। सीडीओ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मुख्य सेविका, सीडीपीओ और डॉक्टरों को निर्देश दिए कि कुपोषण की समस्या से जूझ रहे इन बच्चों की सेहत का ख्याल, पुष्टाहार, वजन और इनकी नियमित देखभाल की जाए। उन्होंने कहा कि अतिकुपोषित बच्चों की सेहत में एक महीने के अंदर अगर सुधार नहीं हुआ तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों पर होगी। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ भूषण कुमार, बिजुआ सीएचसी अधीक्षक डॉ. रोहित पाठक, सीडीपीओ मोहिनी सिंह, मुख्य सेविका सरोज देवी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी लालाराम सहित ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed