{"_id":"674e1e864034a36258093027","slug":"youth-riding-a-bicycle-dies-after-being-crushed-by-a-truck-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-127481-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत
Tue, 03 Dec 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
साखोपार। कसया थाना क्षेत्र के पड़रौना मार्ग स्थित बैरिया गांव के सामने सोमवार सुबह काम पर जा रहे साइकिल सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह साइकिल से काम सीखने गैराज के लिए निकला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
बाड़ीपुल सेमरा निवासी अरमान (18) पुत्र जाकिर कसया नगर के एक गैराज में काम सीखता था। सोमवार की सुबह गैराज जाने के लिए निकला। एनएच-28 बी मार्ग स्थित बैरिया गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। मां रुखसाना खातून बेटे का शव देख चीखने-चिल्लाने लगीं। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी 10 साल की छोटी बहन है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से अरमान गैराज में काम सीख रहा था। पिता सिलाई कर किसी तरह परिवार की आजीविका चलाते हैं। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।