फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth injured in attack with sharp weapon

धारदार हथियार से हमले में युवक घायल

Fri, 08 Apr 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in attack with sharp weapon
धारदार हथियार से हमले में युवक घायल
विज्ञापन

घायल युवक का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
अहिरौली बाजार(कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-मंसूरगंज संपर्क मार्ग पर गिदहाचक बैरिया गांव के पास बदमाशों के हमले में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ बदमाशों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव अवरही कृतपुरा के टोला महेशपुर निवासी रामदीन उर्फ आलोक (35) बाइक से पिपराइच से घर लौट रहे थे। अभी मंसूरगंज और जगदीपुर चौराहे बीच पड़ने वाली नहर की पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उन्हें रोककर पहले उनका मोबाइल, अंगूठी और पर्स छीन लिया। इसके बाद धारदार हथियार से उन पर हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक किसी तरह भागकर जगदीशपुर चौराहे पर पहुंचा। घायल युवक ने स्थानीय लोगों से बताया कि हमलावर चार पांच की संख्या में थे। लोगों ने इस घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस और 108 नंबर एंबुलेंस को देकर कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां युवक का इलाज चल रहा है। इस संबंध में अहिरौली बाजार एसओ विवेकानंद यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed