{"_id":"62af6953eea25737057e6122","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-vehicle-in-patherwa-kushinagar-news-gkp44090823","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन
वाहन की चपेट से युवक की मौत
पटहेरवा/समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया-समउर मार्ग पर चकदहवा ड्रेन पुल के पास वाहन की चपेट में आने से 40 साल के व्यक्ति की मौत हो गई।
बाद में मृत व्यक्ति की पहचान बगही निवासी हरिशंकर निषाद के रूप में हुई। हरिशंकर किसी काम से पटहेरिया चौराहे पर बाजार करने गए थे। वहां से वह देर रात पैदल ही घर जा रहे थे। वह नारायणपुर राम सहाय गांव के चकदहवा ड्रेन पुल के पास पहुंचे थे। तभी वाहन की चपेट में आ गए। उसकी में फंसकर वह करीब सौ मीटर तक घिसटते चले गए।
हरिशंकर मूल रूप से बिहार के रेता क्षेत्र निवासी थे। कुछ वर्षों से बगही गांव के पोखरे में पाली गई मछलियों की रखवाली करते थे। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस गश्त से आ रही थी। तभी सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति पर नजर पड़ी। घायल को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।