फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies after being hit by train

बोदरवार रेल लाइन पर हुआ हादसा

Wed, 25 Aug 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train
ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन

दो माह पूर्व भी कूदकर जान देने का किया था प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बोदरवार रेल स्टेशन के दक्षिणी आउटर सिग्नल के पास मंगलवार की रात एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटकर युवक का सिर और धड़ अलग हो गया।

मंगलवार को रात करीब दस बजे एक युवक ट्रेन से कट गया। इससे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक की शिनाख्त विक्की मोदनवाल (31) निवासी बोदरवार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि युवक शाम करीब सात बजे से लापता था। युवक के ट्रेन से कटकर मौत की खबर सुनकर बूढ़ी मां का बुरा हाल है। युवक विक्की अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। विक्की की दो बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनके घर में केवल बूढ़ी मां है। कप्तानगंज एसओ संजय सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक विक्की मानसिक रोगी था। उसका लंबे समय से इलाज चल रहा था। करीब दो वर्ष पूर्व भी युवक ने बोदरवार के पास ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास किया था, जिसमें मामूली चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed