फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth commits suicide after being scolded by father.

Kushinagar News: पिता की डांट से नाराज युवक ने की खुदकुशी

Wed, 24 Jun 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide after being scolded by father.
मृतक विकास की फाइल फोटो।
बरवापट्टी। दशहवा गांव के धोबीघटवा टोला में पिता महेश की डांट से नाराज 22 वर्षीय विकास ने मंगलवार भोर में घर के पास बगीचे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह फंदे से लटका शव देख परिजन ने शोर मचाया तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार की शाम को युवक की बाइक से एक बच्ची को टक्कर लग गई थी। उलाहना मिलने पर पिता ने डांटा था। इससे वह नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

घर वालों ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे विकास बाइक से बाजार के लिए निकला था। उसकी बाइक से घर के सामने खेल रही हरेंद्र की पांच वर्षीय बेटी को ठोकर लग गई और वह घायल हो गई। हादसे के बाद विकास भाग निकला। कुछ देर बाद घायल लड़की के परिजन विकास के घर पहुंचे और उसके पिता महेश से उलाहना दी। कुछ देर बाद विकास दूसरे रास्ते से बाइक लेकर घर पहुंचा तो विकास को उसके पिता ने डांट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज होकर विकास बिना भोजन किए अपने कमरे में सो गया। मंगलवार सुबह परिजनों व आसपास के लोगों की नींद खुली तो देखा कि घर के पास बगीचे में विकास का शव लटक रहा था। घर में चीख-पुकार मच गई और गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस को पिता ने पूरा घटनाक्रम बताया। विकास तीन भाइयों में माझिला था। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पिता की डांट से नाराज होकर युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed