फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man shoots stepmother in property dispute, serious injury

Kushinagar News: संपत्ति के विवाद में युवक ने सौतेली मां को गोली मारी, गंभीर

Thu, 02 May 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Young man shoots stepmother in property dispute, serious injury
जिला अस्पताल में गोली लगने से घायल मो के पास बैठे बच्चे।
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह के युवक ने मंगलवार की रात करीब एक बजे संपत्ति के विवाद में सौतेली मां को सोते समय गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग जब तब पहुंचे, हमलावर भाग चुके थे। गांववालों ने गंभीर रूप से जख्मी महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला के गर्दन और पैर में गोली लगी है। महिला मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन

यहां के स्व. रविंद्र सिंह की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी से एक पुत्र विशाल है। दूसरी पत्नी सुमित्रा (40) से एक बेटा और दो बेटियां हैं। रविंद्र सिंह के निधन के बाद विशाल और सुमित्रा तथा उसके बेटे के नाम वरासत हो गई। गांववालों के अनुसार, विशाल अपने हिस्से की काफी जमीन बेच चुका है। विवाद होने की स्थिति में सौतेली मां ने खारिज दाखिल पर कोर्ट में आपत्ति की है। इसको लेकर दोनों में अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात विशाल अपने तीन दोस्तों को घर पर भोजन के लिए बुलाया। देर रात तक दावत का दौर चला। इस दौरान सौतेली मां सुमित्रा बच्चों के साथ सो गई। रात करीब एक बजे लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सुमित्रा के घर का दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर वह खून से लथपथ अचेत पड़ी थीं। उनके पैर और गर्दन पर गोली लगी थी। गांववालों ने उन्हें सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर के अनुसार महिला बोल पाने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस विशाल व उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि घायल महिला के भाई की तहरीर पर विशाल समेत दो लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed