फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man going to sister's house for Tilak dies in road accident

Kushinagar News: बहन के घर तिलक में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Fri, 08 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Young man going to sister's house for Tilak dies in road accident
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के तमकुहीराज-समउर मार्ग स्थित गाजीपुर के पास बुधवार की देर रात एक बाइक सवार युवक किसी वाहन की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपनी बहन के घर तिलक में शामिल होने जा रहा था। सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने उन्हें तमकुही सीएचसी भेजवाई, जहां चिकित्सक उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कौवापट्टी परसौनी निवासी गणेश खरवार की समउर निवासी बेटी के घर बुधवार को तिलक समारोह था। गणेश खरवार शाम को बेटी के घर पुत्र पिंटू खरवार (27) के साथ बाइक से गए। वे कुछ देर रहने के बाद वहां से बेटे के साथ वापस घर आ गए। घर पर पिता को घर छोड़ कर पिंटू बाइक से पुनः बहन के घर के लिए निकला। अभी वह तमकुहीराज-समउर मार्ग स्थित गाजीपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि किसी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बिजली के पोल से टकरा गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे तमकुहीराज थाने के एसआई रणधीर सिंह उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजवाहा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

00


पिता ने कहा था सावधानी से जाना

कौवापट्टी निवासी गणेश खरवार की बेटी की शादी समउर निवासी विनोद खरवार से हुई है। दामाद के भाई का तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर के सभी सदस्य समउर गए थे। गणेश खरवार भी समारोह में शामिल हुए। घर की रखवाली के लिए उन्हें पिंटू छोड़ने आए थे। घर छोड़ कर वापस जाते समय तमकुहीराज-समउर मार्ग स्थित गाजीपुर के पास यह हादसा हो गया। पिता गणेश खरवार ने बताया कि पिंटू की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व खानगी निवासी काजल के साथ हुई थी। बहू गर्भवती भी है। बेटी के घर वैवाहिक कार्यक्रम होने के कारण परिवार के सभी लोग समउर गए थे। मुझे घर की रखवाली के लिए घर छोड़ने पिंटू आया था। वापस जाते समय देर रात होने के कारण मैंने कहा था सावधानी से जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed