फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man dies in road accident, mother died ten days ago

Kushinagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दस दिन पहले हुआ था मां का निधन

Sun, 15 Feb 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in road accident, mother died ten days ago
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा हुमेल गांव के युवक की शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। 23 वर्षीय बलराम चौहान अपने गांव के ही राजन और राजीव चौहान के साथ एक ही बाइक से हाटा बाजार कपड़ा खरीदने गया था। देर शाम लौटते समय ढाढ़ा कट के पास हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में बलराम चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। राजन को हल्की चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायल युवकों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने बलराम को मृत घोषित कर दिया। राजीव और राजन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि युवक की मां की मौत दस दिन पहले हो गई थी। उसकी तेरही की तैयारी चल रही थी कि बलराम की मौत से परिवार पर वज्रपात हो गया। बलराम की भी शादी मई में होनी थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं। बताया जाता है कि मां कौशिल्या की मौत के महज दस दिन बाद ही बेटे की अर्थी उठ गई। मां की तेरही की तैयारी चल रही थी, वहीं बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मई में उसकी शादी तय थी। परिवार गहरे सदमेे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed