फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young couple caught again...guest house sealed

Kushinagar News: फिर पकड़े गए युवा जोड़े...गेस्ट हाउस सील

Sat, 16 Sep 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Young couple caught again...guest house sealed
पकवा इनार। कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर मार्ग पर स्थित संचालित निजी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को एसडीएम और सीओ ने टीम के साथ छापा मारा। यहां 20 जोड़े युवक-युवतियां पकड़े गए। उन्हें कसया थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीएम योगेश्वर सिंह और सीओ कुंदन सिंह की अगुवाई में निजी गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया। इसमें कुशीनगर चौकी इंचार्ज विवेक पांडेय, एसआई अतुल कुमार सहित भारी पुलिस बल शामिल थे। टीम ने मौके से 20 जोड़े युवक-युवतियाें को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। प्रशासन ने गेस्ट हाउस के कागजात की जांच की। कागजात वैध मिले। अधिकारियों ने पूछताछ की और पकड़े गए जोड़ों को एक स्कूल बस से थाने ले गई।
विज्ञापन

कुशीनगर के होटलों, गेस्ट हाउस व ढाबों पर देह व्यापार का आरोप लगता रहा है। प्रशासन ने पहले कई बार कार्रवाई की है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक-युवतियों को थाने लाया गया है। उनसे पूछताछ की गई है। संचालक से भी पूछताछ की गई। पकड़े गए युवकों के खिलाफ शांति भंग में चालान की कार्रवाई की गई है। युवतियों को उनके परिजनों को थाने बुलाकर सुपुर्द किया गया। कसया एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि कुशीनगर में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। छापे में एक निजी गेस्ट हाउस से युवक युवतियों के जोड़े पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

कुशीनगर से खत्म कर दो अवैध देह व्यापार

-कसया एसडीएम से बोले डीएम- चाहे जो कार्रवाई करनी पड़े करो, शिकंजा कसो


-देर शाम को सील किया गया चंद्रलोक गेस्ट हाउस, पथिक निवास पहुंचे थे डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। कुशीनगर के चंद्रलोक गेस्ट हाउस से शुक्रवार को एसडीएम और सीओ की संयुक्ट छापेमारी में 20 युवक और 20 युवतियां पकड़ी गईं पुलिस ने देर शाम को गेस्ट हाउस को नायब तहसीलदार एकता तिवारी की मौजूदगी में सील कर दिया। पुलिस का दावा है कि जो भी युवक युवतियां पकड़े गए थे। उसमें सभी अलग-अलग संबंध के थे। पथिक निवास पर प्रभारी सतीश चंद्र शर्मा के आगमन के बाद पहुंचे डीएम उमेश मिश्र ने एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह को बुलाकर सख्त लहजे में कहा कि कुशीनगर से अवैध देह व्यापार को खत्म कर दो। इसके लिए चाहे कोई भी कार्रवाई करनी पड़ी। इसके बाद चंद्रलोक गेस्ट हाउस को सील किया गया। इसके पूर्व प्रशासन ने गेस्ट हाउस का कागजात ठीक होने की बात कह सील करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed