फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   work for kamgar rights- Anurag

कामगारों को जोड़कर हक दिलाया जाएगा: अनुराग पाठक

Mon, 19 Oct 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
work for kamgar rights- Anurag
पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते अनुराग पाठक। - फोटो : KUSHINAGAR
कामगारों को जोड़कर हक दिलाया जाएगा: अनुराग पाठक
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग पाठक बोले
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूरों व अन्य कामगारों के सुखमय जीवन के लिए चिंतित हैं। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ प्रवासी मजदूरों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है।

ये बातें राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग पाठक ने कसया नगर के पीडब्लयूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली व हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रत्येक जिले में भ्रमण कर संगठन का गठन करना है और एक-एक कामगार को चिह्नित कर उनको इस मिशन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कामगारों को लाभ देने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन शत-प्रतिशत कामगारों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह तभी संभव होगा, जब प्रत्येक जिले में संगठन के माध्यम से कामगारों को चिह्नित किया जाए और उनका डाटा तैयार किया जाए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मनीष मिश्र, शिवांजलि पांडेय, अश्विनी मणि, गौरव शर्मा, रामअनुग्रह गुुप्ता, आलोक रंजन त्रिपाठी, राममोहन तिवारी, शैलेश गुप्ता, अरविंद मणि त्रिपाठी, प्रतीक पांडेय, चंदन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed