{"_id":"573cb0ca4f1c1bd41aac738c","slug":"women-s-road-blockades","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने सड़क जाम की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने सड़क जाम की
कुशीनगर
Updated Wed, 18 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने सड़क जाम की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बरवा बभनौली गांव में देशी शराब की दुकान खुलने के विरोध में बुधवार की शाम गांव की महिलाओं ने गोड़रिया-नौगहवा मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद पहुंचे एसआई महिलाओं को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।
दुकान खुलवाने पहुंची आबकारी टीम महिलाओं के तीव्र विरोध को देखते हुए वापस लौट गई। बिहार में शराबबंदी के बाद यूपी सीमा में बढ़ी शराब की डिमांड को देखते हुए आबकारी विभाग ने पिछले दिनों जंगल नौगहवां घाट पर शराब की दुकान खोलने के लिए एलाटमेंट दिया है।
बीते एक मई को दुकान खुलनी थी, लेकिन लोगों के आंदोलन के चलते मामला लटक गया। सोमवार को चुपके से बरवां बभनौली में एक झोपड़ी में दुकान खोली गई। जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंचे तो दुकानदार सामान समेत भाग गया। बुधवार को दिन के करीब 4 बजे दुकानदार के साथ आबकारी विभाग की टीम बरवा बभनौली पहुंची।
विज्ञापन
टीम यहां शराब की दुकान खुलवाने पहुंची थी। जानकारी होते ही गांव की तमाम महिलाएं वहां पहुंचकर हंगामा करने लगीं। महिलाओं तथा पुरूषों ने शराब की दुकान खोलने के विरोध में गोड़रिया-नौगहवा मार्ग को जाम कर दिया।
गांव की खैरुन नुरैसा, हदिसनी सहेबनी, बसंती, सकीना आदि का कहना था शराब की दुकान से महज 30 मीटर के दूरी पर ईदगाह और कर्बला है। 50 मीटर की दूरी पर मदरसा और 100 मीटर की दूरी पर हाईस्कूल है। अगर यहां शराब की दुकान खुली तो कई समस्याएं पैदा होंगी। इस संबंध में एसओ ओपी राय ने बताया कि लोगों समझाकर शांत करा दिया गया है।