{"_id":"60cf86348ebc3e2c5501dd80","slug":"women-injured-in-fight-kushinagar-news-gkp3988631180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल गर्भवती ने जुड़वा मृत बच्चियाें को दिया जन्म, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल गर्भवती ने जुड़वा मृत बच्चियाें को दिया जन्म, महिला गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में घायल गर्भवती ने जुड़वा मृत बच्चियाें को दिया जन्म, महिला गंभीर
- शनिवार को हादसे में बच्चे के घायल होने पर दो पक्षों में हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा(कुशीनगर)। बाइक की चपेट में आने से शनिवार शाम को एक बच्चा घायल हो गया। बच्चे को कसया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले रविवार को बाइक सवार और घायल बच्चे के परिजनों में मारपीट हो गई। इसमें एक गर्भवती महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने दो मृत बच्चियों को जन्म दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र ग्राम बोधीछपरा के एडीओ टोला निवासी पप्पू साहनी का दो वर्षीय पुत्र राहुल शनिवार शाम को सड़क पर खेल रहा था। उसी समय इसी गांव के खास टोला निवासी गणेश की बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में राहुल का सिर फट गया। शाम को बच्चे को कसया के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि रविवार को घायल राहुल के परिजन गुस्से में गणेश के दरवाजे पर पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। इसमें आठ माह की गर्भवती गणेश की भाभी कविता की तबियत खराब हो गई। दोपहर में एंबुलेंस से खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्रसव के दौरान दो मृत बच्चियां पैदा हुईं। कविता की तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एसओ हनुमानगंज पंकज गुप्ता ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है लेकिन किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।