फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman's body found hanging in the house

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Tue, 16 Aug 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in the house
घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दरगौली गांव में मंगलवार की सुबह कमरे में 50 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिला। परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए गांव के पास स्थित नाले पर पहुंचे, लेकिन तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शव को कब्जे में ले लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दरगौली गांव निवासी हरिचरण भारती की पत्नी विद्यावती (50) का शव मंगलवार सुबह घर में मिला। लोगों ने बताया कि शव फंदे से लटका मिला था। शव देखकर परिवार के लोग चीखने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे। परिजनों से बातचीत करके पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी की ई। शव लेकर लोग गंडक नदी से जुड़े नाले के किनारे पहुंच गए।
विज्ञापन

तभी इसकी जानकारी किसी तरह से विद्यावती के मायके वालों को हो गई। विद्यावती के भाई रामेश्वर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव को उतारकर कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति हरिचरण ने पुलिस को बताया कि परिवार में सब कुछ ठीक था। किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। सोमवार की रात विद्यावती खाना बनाईं और सबको खिलाकर खुद भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गई थीं। मंगलवार की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed