{"_id":"61267a988ebc3e79fc75d8a3","slug":"woman-missing-for-30-hours-found-in-lucknow-kushinagar-news-gkp4067389112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस घंटे से लापता महिला लखनऊ में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस घंटे से लापता महिला लखनऊ में मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 घंटे से लापता महिला लखनऊ में मिली
बेटियों के साथ सोमवार की देर शाम टहलने निकली थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थानाक्षेत्र के सिधावें गांव के भड़कुड़वा टोला की निवासी 45 वर्षीय एक महिला सोमवार की रात से लापता थी। वह अपनी बेटियों के साथ गांव के बाहर टहलने निकली थी। उसके बाद से लापता हो गई थी, जिसकी सूचना मिलने के बाद गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। वह 30 घंटे बाद लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मिली। पुलिस उसे रामकोला थाने लेकर चली आई।
इस गांव की 45 वर्षीय एक महिला सोमवार की रात अपनी बेटियों के साथ गांव के बाहर टहलने निकली थी। बेटियों से कुछ आगे निकल गई और उसी दौरान किसी वाहन से कहीं चली गई। इसके बाद लोगों ने अपहरण होने की सूचना रामकोला पुलिस को दी गई। एसओ डीके सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर की। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों का मोबाइल जांच किया तो सर्विलांस के जरिए महिला का लोकेशन लखनऊ में मिला। एसओ ने पुलिसकर्मियों को लखनऊ भेजा। वहां रेलवे स्टेशन पर वह महिला मिली। पूछताछ के बाद महिला को रामकोला थाने लाया गया है।