फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman killed in fight, two people injured

मारपीट में महिला की मौत, दो घायल

Sun, 03 Apr 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in fight, two people injured
मारपीट में महिला की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन

पुलिस ने मारपीट के आरोपित एक युवक को हिरासत में लिया
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही थानाक्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली ग्राम सभा के इमिलिया टोला में रविवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मारपीट करने के आरोपित एक युवक को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार पिपराघाट एहतमाली ग्राम सभा के बुटनटोला निवासी जग्गू निषाद और उनके भाइयों की जमीन इमिलिया टोला में है। रविवार दोपहर में वह पत्नी व भाइयों के साथ जमीन देखने गए तो देखा कि उनकी जमीन पर सुरेश निषाद और उसके भाई झोपड़ी रख रहे हैं। जग्गू ने उनसे झोपड़ी अपने हिस्से में बनने के लिए कहा। इसी बात के लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। इस मारपीट में जग्गू निषाद की 40 वर्षीय पत्नी लालमुनी देवी और उनके परिवार के बृजकिशोर निषाद (60 ) व जवाहिर निषाद (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परिवार के लोग घायलों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे। उससे पहले ही गंभीर रूप से घायल लालमुनी देवी की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सेवरही एसओ आशुतोष कुमार सिंह और पिपराघाट पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर यादव ने महिला के शव को कब्जे में लेकर घायलों को सेवरही सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर दिया। उधर मृतक महिला के पति की निशानदेही पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। सेवरही के एसओ ने बताया कि मारपीट में घायल एक महिला की मौके पर मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। आरोपित एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed