फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   woman dies of snakebite

धान काटने गई महिला की सर्पदंश से मौत

Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
woman dies of snakebite
धान काटने गई महिला की सर्पदंश से मौत
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के पांडेय छपरा टोला की एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। वह धान काटने खेत गई थी, जहां उसे किसी विषैले सर्प ने डंस लिया। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

इस गांव की रहने वाली 50 वर्षीय सुगंधी पत्नी स्व. बिकाऊ बुधवार को खेत में धान काटने गई थीं। वहां उन्हें किसी विषैले सर्प ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत नियंत्रण से बाहर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। सुगंधी देवी के तीन बेटे और एक बेटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed