फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies in suspicious condition

जटहां बाजार थाना क्षेत्र का मामला

Sun, 26 Sep 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious condition
संदिग्ध हाल में महिला की मौत
विज्ञापन

ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज
जटहां बाजार थानाक्षेत्र के पुर्नहा मिश्र की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। थानाक्षेत्र के पुर्नहां मिश्र गांव में रविवार को दोपहर में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का शव घर में फंदे से लटकता पाया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर और तहसीलदार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पुर्नहा मिश्र गांव के निवासी संदीप कुशवाहा की 25 वर्षीया पत्नी रिंकू देवी की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। दोपहर करीब 12 बजे उनका शव फंदे से लटकता मिलने की बात कही जा रही है। सूचना पर पुलिस पहुंची, तब तक घरवालों ने शव को नीचे उतार लिया था। सीओ सदर संदीप वर्मा, तहसीलदार सत्यप्रकाश सिंह और जटहां बाजार थाने के एसओ नंदा प्रसाद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उधर, रिंकू के मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि भाई अनिरूद्ध कुशवाहा निवासी खोटही, थाना रामकोला की तहरीर पर पति, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed