फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies during treatment, family members create ruckus in hospital

Kushinagar News: इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Sat, 19 Sep 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment, family members create ruckus in hospital
कसया। नगर के गोरखपुर मार्ग स्थित हितैषी हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिवार वालों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर वालों को को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के मठिया भोकरिया निवासी सरल यादव की पत्नी जीरा देवी (50) को घर वालाें ने बुधवार को कसया के हितैषी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल कर्मियों से नोकझोंक और हाथापाई भी हुई। परिवार का आरोप है कि मरीज की तबीयत ठीक थी लेकिन एक इंजेक्शन लगाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। इलाज में लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने विवाद को शांत कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले अस्पताल के कई वर्कर वहां से हट गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कसया एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जीरा देवी को 16 सितंबर की शाम बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। जांच में उनके फेफड़ों, पेट और लिवर में पानी भरा होने के साथ हृदय की कार्यक्षमता करीब 25 प्रतिशत रह गई थी। मरीज की गंभीर स्थिति और बचने की संभावना कम होने की जानकारी परिजनों को पहले ही दे दी गई थी। बृहस्पतिवार रात हालत बिगड़ने के बाद सोते समय उनकी मौत हो गई। उन्होंने इलाज में किसी तरह की लापरवाही से इन्कार किया। -डॉॅ. योगेश्वर मद्धेशिया, हितैषी हॉस्पिटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed