फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   woman dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 10 Oct 2020 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
woman dies due to electrocution
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। ग्राम सभा सौरहा खुर्द के दुबरहा टोला में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वह स्विच बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आ गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस गांव के गोविंद राजभर की 38 वर्षीय पत्नी अनीता शुक्रवार को सुबह घर के स्विच बोर्ड में प्लग लगा रही थीं। तभी करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों के मुताबिक वह स्विच बोर्ड से चिपकी रह गईं। बच्चों के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग पहुंचे ओर बिजली काटकर उन्हें बोर्ड से अलग किया, तब तक उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अनीता के पति रोजगार के सिलसिले में पंजाब गए हैं। घर में उनके नाबालिग बच्चे आंचल, प्रीती और प्रेम हैं। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व रिश्तेदारों की सहमति पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की ममता से महरूम हो गए तीनों बच्चे
पकड़ियार बाजार। सौरहा खुर्द गांव के दुबरहा टोले की अनीता की अचानक मौत से तीनों अबोध बच्चों से मां की ममता छिन गई। बच्चों को रोते-बिलखते देख अन्य लोगों की आंखें भी भर आईं।

इस गांव के गोविंद राजभर रोजगार के सिलसिले में तमिलनाडु गए हैं। घर में उनकी पत्नी अनीता तीन बच्चे आंचल (छह), प्रीती (04) और प्रेम (03) के साथ रह रही थीं। शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से अनीता की मौत हो गई। बच्चों को मां के शव से लिपटकर रोते देखकर
लोगों की आंखें भर आईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed