फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies after being hit by bike

Kushinagar News: बाइक की चपेट से महिला की मौत

Sat, 19 Oct 2024 05:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 19 Oct 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by bike
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के खोटही गांव के परसिया टोला के पास कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पार करते समय 52 वर्षीय महिला बाइक की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार को लोग उन्हें सीएचसी रामकोला ले गए। डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परसिया टोला निवासी सीमीरखी देवी शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सड़क पार कर दुकान पर जा रही थीं। इसी दौरान वे एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना स्थल पर पहुंचे परिजन उन्हें रामकोला सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को लेकर पुलिस थाने ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed