फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman and teenage girl assaulted following complaint of molestation of granddaughter.

Kushinagar News: पौत्री से छेड़छाड़ की शिकायत पर महिला व किशोरी से मारपीट

Wed, 10 Jun 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Woman and teenage girl assaulted following complaint of molestation of granddaughter.
खड्डा/छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पौत्री से कथित छेड़छाड़ की शिकायत करने गई एक महिला और उसकी पौत्री के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

,हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांंव महिला ने आरोप लगाया है कि गांव का करन साहनी उसकी नाबालिग पौत्री के साथ छेड़छाड़ करता था। 6 जून को भी उसने छेड़छाड़ किया । घटना के बाद अगले दिन महिला किशोरी के साथ इसकी शिकायत लेकर करन के घर पहुंची। आरोप है कि शिकायत करने पर करन साहनी, नगीना साहनी, लोरिक, सवरू और मंगल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला और उसकी नातिन के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद मामला शांत हुआ।घटना के संबंध में पीड़िता ने हनुमानगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हनुमानगंज थाना प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed