{"_id":"601d86d98ebc3e4c4e63e0a7","slug":"will-take-the-keg-bridge-kushinagar-news-gkp3836151190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसी नदी पर बनेगा पीपा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसी नदी पर बनेगा पीपा पुल
विज्ञापन
पिपराघाट के बांसी नदी पीपा के पुल के लिए सामग्रियों का आना हुआ शुरू।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी नदी पर बूटन और हनुमान टोला के बीच लगेगा पीपा पुल
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। पिपराघाट के बुटन और हनुमान टोला के बीच स्थित बांसी नदी पर करीब 20 लाख रुपये की लागत से पीपा का पुल लगाया जाएगा। इसके लिए सामान पहुंचना शुरू हो गया है। इस पुल के लग जाने से दस गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
पिपराघाट के बुटन और हनुमान टोला के बीच बांसी नदी बहती है। इसके चलते ब्रह्मपुर, रानीगंज, जयपुर, बेनिया पिपरा, हनुमान टोला, मुसहरी टोला सहित कई अन्य गांवों के लोगों को कृषि व जरूरी काम से नदी पार कर बुटन टोला, शिव टोला, दहारी टोला, उपाध्याय टोला, चौकी टोला आदि गांवों में जाने के लिए छोटी नाव का सहारा लेना पड़ता है। अथवा गोलाघाट व जीरो बांध होते हुए चार से पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। आवागमन की सुविधा के मद्देनजर काफी दिन से बांसी नदी पर यहां पीपा का पुल लगाए जाने की मांग करते रहे हैं। शासन ने करीब 20 लाख रुपये की लागत से बांसी नदी में पीपा का पुल लगाने की मंजूरी पिछले साल ही दे दी थी। शुक्रवार को सामान आना शुरू हो गया।
पिपराघाट मुस्तकिल के निवर्तमान प्रधान अनिल दत्त, पिपराघाट एहतमाली के निवर्तमान प्रधान विद्यासागर सिंह, पन्नालाल यादव, ध्रुव निषाद, प्रदीप तिवारी, पुजारी सिंह, शर्मा यादव, शिवपूजन निषाद, नबी हुसैन अंसारी, रामनिवास मिश्र, कन्हैया गुप्ता, पुष्कर गिरी,श्रीराम निषाद, राजन यादव आदि ने खुशी जतायी है। लोक निर्माण विभाग के एई संतोष विश्वकर्मा का कहना है कि सामान मंगाने का कार्य शुरू हो गया है। एक सप्ताह के भीतर पुल निर्माण का कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।