फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   wife photo viral with her lover, demand for action

Kushinagar News: प्रेमी संग पत्नी की फोटाे वायरल, पति ने कार्रवाई की मांग

Thu, 13 Apr 2023 05:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Apr 2023 05:41 PM IST
सार

विवाहिता भी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इस संबंध में एसएचओ नीरज राय ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
wife photo viral with her lover, demand for action
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रेमी संग पत्नी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिहार निवासी इस महिला की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से साथ हुई। दंपति से 12 वर्ष व छह साल के दो बेटे और आठ वर्ष की एक बेटी है। बीते चार वर्ष से पड़ोस का 25 वर्षीय युवक घर आता जाता था। इसी दौरान विवाहित महिला से उसकी नजदीकियां बढ़ गई।
विज्ञापन


परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो परिवार के लोगों ने महिला को अलग कर दिया। इसके बाद पड़ोसी युवक का महिला के घर आना-जाना और बढ़ गया। कुछ दिन पहले प्रेमी युवक विदेश कमाने गया, लेकिन महिला ने उसे वापस बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों की मानें तो महिला अपने प्रेमी युवक को रुपया भी देती है। बीते रविवार को प्रेमी संग विवाहिता का एक फोटो व वीडियो के साथ उनके बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

यह मामला बुधवार को तमकुहीराज थाना पर पहुंचा तो पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया, लेकिन विवाहिता का पति महिला को साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ।

विवाहिता भी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इस संबंध में एसएचओ नीरज राय ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed