{"_id":"62701bd778c9e961fc5bd255","slug":"wherever-the-mind-is-done-the-vehicle-is-parked-there-kushinagar-news-gkp4354955129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां किया मन, वहीं खड़ा कर देते हैं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां किया मन, वहीं खड़ा कर देते हैं वाहन
विज्ञापन
पडरौना नगर के दरबार रोड पर लगा जाम।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां किया मन, वहीं खड़ा कर देते हैं वाहन
मनमान तरीके से वाहन खड़ा करने से रोज लग रहा जाम
शहर में वाहन पार्किंग का इंतजाम नहीं
पडरौना। शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान नहीं है। नगरपालिका की तरफ से इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इससे वाहन चालक जहां मन किया, वहीं वाहन खड़ा कर काम निपटाने चले जाते हैं। बस, टेंपो चालक भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियों को बैठाते हैं। इसके चलते जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
शहर में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक लोगों का आवागमन रहता है। यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस और पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य नगरपालिका करती है, लेकिन अव्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शहर में पार्किंग नहीं होने से वाहन चालक जहां जगह खाली पाते हैं, वहीं वाहन खड़ा कर देते है। यही हाल जीप, ऑटो, ई-रिक्शा चालकों की है। शहर में मनमाने तरीके से कहीं भी वाहन रोक कर सवारी भरने लगते हैं। शहर के लोगों का कहना है कि नगर पालिका को जल्द ही पार्किंग बनवा देनी चाहिए।
रामकोला मार्ग, कोतवाली रोड, तिलक चौक से दरबार मार्ग, कठकुइयां मोड़, सुभाष चौक, छावनी, रेलवे ढाला, जटहां मार्ग, बेलवा चुंगी में अक्सर जाम लग जाता है। यह जाम सोमवार को करीब तीन से चार घंटे तक लगा रहता है।
विज्ञापन
...
चालकों की तरफ से जहां तहां वाहन खड़ा कर दिया जाता है। इससे जाम लग जाता है। नतीजतन लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।
अमित सिंह, हॉस्पिटल मार्ग
...
शहर में करीब 10 हजार से अधिक लोग प्रतिदिन आते हैं। पार्किंग नहीं होने से लोग सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं।
हिमांशु त्रिपाठी, गुदरी बाजार
...
सोमवार को जाम अधिक देर तक लगा रहता है। यातायात पुलिस और नगरपालिका प्रशासन को इस समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए।
संजीव, बलुचहां
...
शहर में पार्किंग नहीं होने वाहन चालक दुकान के सामने ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे दुकानदारी प्रभावित होती है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
दिलीप, व्यवसायी
...
कोट
शहर में वाहन पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं है। इस वजह से पार्किंग स्थल नहीं बन पा रहा है। शहर का विस्तारीकरण हो रहा है। उसके बाद खिरकिया, कसया, रामकोला व खड्डा रोड पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था हो सकेगी।
एएन सिंह, ईओ नगरपालिका परिषद, पडरौना
...
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कार्ययोजना मांगी गई थी, उसे भेज दिया गया है। यातायात पुलिस के जिम्मे शहर में आवागमन सुचारु रूप से बहाल रखना है। इसके अलावा अतिक्रमण हटवाना, सड़कों की मरम्मत, पार्किंग की व्यवस्था नगरपालिका के जिम्मे है। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों, नियमविरुद्ध संचालन आदि के लिए वाहनों का चालान किया जाता है।
सत्य शाण्याल शर्मा, यातायात निरीक्षक