फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   weather related news

Kushinagar News: सुबह छाए रहे बदरा, दोपहर में हुई धूप

Fri, 28 Apr 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
weather related news
दोपहर में धूप होने पर सिर पर दुपट्टा डालकर जातीं युवतियां। 
- दो दिन बाद बदलेगा मौसम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में बृहस्पतिवार को धूप छांव का मौसम बना रहा। सुबह से ही आसमान पर बादल दिखने लगे, लेकिन दोपहर में धूप हुई। कभी धूप तो कभी छांव का मौसम होने से गर्मी का असर नहीं हुआ। शाम होते ही मौसम सुहाना हो गया, लोगों ने पार्कों व छतों पर चढ़कर मौसम का लुत्फ उठाया।
जिले में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप होने की वजह से तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को धूप के कारण भी तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान है। हालांकि, धूप के दौरान कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे। फिलहाल इधर, गर्मी व उमस से परेशानी की आशंका नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से बादल बारिश का मौसम बनेगा।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि मौसम में फिर परिवर्तन होने वाला है। शनिवार से बादल आएंगे और उसके बाद एक सप्ताह तक कहीं कही बारिश की संभावना है। बादल बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed