{"_id":"6ae10ae9ef22bccf180bf806","slug":"watchman-at-kasturba-vidyalaya-dies-under-suspicious-circumstances-while-on-duty-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-171106-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कस्तूरबा विद्यालय के चौकीदार की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कस्तूरबा विद्यालय के चौकीदार की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन
ड्यूटी के बाद कमरे में सोया था गोरखपुर का रहने वाला रामप्रवेश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र के निवासी थे रामप्रवेश
सुकरौली। कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को तैनात चौकीदार रामप्रवेश (36) की संदिग्ध हालत में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। चौकीदार का गार्ड रूम में सुबह शव मिला। इसकी जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजन को सूचना दी।
गोरखपुर जिले के गगहा निवासी रामप्रवेश विद्यालय में चौकीदार के पद पर तैनात थे। वह दिन में ऑटो चलाते थे और रात में विद्यालय में ड्यूटी करते थे। सोमवार रात भोजन करने के बाद वह गार्ड रूम में सोने चले गए थे। मंगलवार दोपहर में जब विद्यालय की रसोइया भोजन लेकर उन्हें जगाने पहुंची तो वह नहीं उठे। शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर वार्डन समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
इसके बाद पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर जांच पड़ताल की गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगा, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
वार्डन ने दोपहर में घटना की सूचना दी थी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद विद्यालय से लेकर अस्पताल तक प्रशासनिक अमला देर शाम तक जांच-पड़ताल में जुटा रहा। चौकीदार की अचानक हुई मौत से विद्यालय के कर्मचारी भी स्तब्ध हैं।
-जया राय, बीईओ सुकरौली