फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vivekananda's ideas contain the mantra of humanity and nation-building.

Kushinagar News: विवेकानंद के विचारों में निहित है मानवता और राष्ट्र निर्माण का मंत्र

Tue, 13 Jan 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 13 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Vivekananda's ideas contain the mantra of humanity and nation-building.
कार्यक्रम को संबो​धित करते राज्य सभा सांसद डॉॅ. दिनेश शर्मा। स्रोत-सोशल मीडिया  
तरयासुजान। क्षेत्र के लच्छीराम गांव के परमहंस धाम में स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा रहे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सनातन धर्म की मजबूत नींव पर भारत को खड़ा किया। शिकागो के धर्म संसद में दिया गया उनका संबोधन किसी संयोग का नहीं, बल्कि गहन साधना और तप का परिणाम था। उन्होंने कहा कि महर्षियों के योगदान से भारत आज भी अध्यात्म और सेवा की राह पर अग्रसर है। आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक अनिल भाई ने कहा कि स्वामी विवेकानंद पूरी दुनिया के आदर्श हैं। उन्होंने भारत को धर्म भूमि, यज्ञ भूमि और मोक्ष भूमि की संज्ञा दी। उनके विचारों ने न केवल भारत, बल्कि विश्व को नई दिशा दी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र सेवा से जोड़ा। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात किए बिना संभव नहीं है। पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि मात्र 39 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद ने कर्म और ज्ञान योग से पूरी दुनिया को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्र ने युवाओं से समाज निर्माण में आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, रामकोला विधायक विनय गोंड, फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed