फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vishwaprakash was elected president and Raju was elected minister.

Kushinagar News: विश्वप्रकाश अध्यक्ष और राजू मंत्री निर्वाचित

Sat, 08 Nov 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Vishwaprakash was elected president and Raju was elected minister.
लेखपाल संघ के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी।स्रोत-सोशल मीडिया
हाटा। तहसील परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में विश्व प्रकाश राजन दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए जबकि मंत्री पद पर राजू भारती ने जीत दर्ज की। तहसील सभागार में हुए इस चुनाव में 41 मतदाताओं में 40 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी के रूप में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील हाटा इकाई के वरिष्ठ सदस्य राहुल कुमार सिंह, शिवकुमार, दिलीप सिंह और विचित्र मणि त्रिपाठी के देखरेख में पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष विश्व प्रकाश राजन और प्रतिद्वंदी प्रत्याशी रामेंद्र तिवारी के बीच कड़ा मुकाबला रहा। मतगणना में विश्व प्रकाश राजन को 22 मत मिले, जबकि रामेंद्र तिवारी को 18 मत प्राप्त हुए। महज चार मतों के अंतर से विश्व प्रकाश राजन ने विजय प्राप्त कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं मंत्री पद के लिए राजू भारती और रंजू कुमारी यादव के बीच मुकाबला हुआ। इस पद पर राजू भारती ने 30 मत प्राप्त कर स्पष्ट बढ़त हासिल की, जबकि रंजू कुमारी यादव को 10 मत मिले।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिला मंत्री प्रदीप कुमार गुप्ता, हृदयानंद वर्मा, संजय गुप्ता, नितीन उपाध्याय, संचिंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed