फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Viral video of beating lover couple

प्रेमी युगल की पिटाई करने का वीडियो वायरल

Sun, 03 Apr 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Viral video of beating lover couple
प्रेमी युगल की पिटाई करने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के प्रेमी और युवक को शांतिभंग के अंदेशे में भेजा जेल
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग एक युवक का हाथ रस्सी से बांधकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। युवक को घर के फर्श पर घसीटा जा रहा है। आरोप है कि युवक एक विवाहिता के साथ कमरे में पकड़ा गया था। पुलिस ने महिला के साथ पकड़े गए युवक और पिटाई करने के आरोपित युवक को शांतिभंग के अंदेशा में जेल भेज दिया है।

नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र की एक महिला का पति विदेश रहता है। महिला चार बच्चों व सास के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि महिला के घर पड़ोस के गांव का एक युवक राइस मिल से धान की कुटाई करने आता था। रविवार दोपहर में युवक महिला के साथ एक कमरे में पकड़ लिया गया। गांव के चौकीदार को सूचना दी गई। चौकीदार सहित कई लोग एकत्र हो गए और युवक का हाथ रस्सी से बांधकर पिटाई की। उसे बचाने गई महिला को भी लोगों ने पीट दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने चली आई। महिला की सास ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पकड़े गए युवक और पिटाई करने के आरोपित युवक को शांति भंग के अंदेशा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि दो युवकों को शांति भंग के अंदेशा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed