फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vipassana Upvan will be handed over to Kushinagar Municipality

Kushinagar News: नगरपालिका कुशीनगर को हस्तांरित होगा विपश्यना उपवन

Tue, 22 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Vipassana Upvan will be handed over to Kushinagar Municipality
कुशीनगर का बुद्ध विपश्यना उपवन। संवाद   संवाद 
पकवा इनार। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में आने वाले पर्यटकों और सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद करोड़ों की लागत से बने कुशीनगर बुद्ध विपश्यना उपवन हस्तांतरण के अब अंतिम दौर में है। हस्तांतरण की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इसे पर्यटन विभाग नगरपालिका परिषद कुशीनगर को हस्तांरित करने जा रहा है। हस्तांतरण के बाद यह बौद्ध अनुयायियों के लिए ध्यान व साधना का खूबसूरत केंद्र बनेगा तो वहीं जन सामान्य मनोरंजन के साथ पेड़ों की छांव में प्रकृति का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


कुशीनगर के पर्यटन को चमकाने के लिए 4 अगस्त 2021 को विश्व बैंक सहायतित 16 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से पर्यटन विकास के विविध कार्यों के लिए परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें राही पर्यटक आवास गृह (होटल पथिक निवास) का नवीकरण, बुद्ध विपश्यना उपवन का सौंदर्यीकरण, बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी पर फुट ओवरब्रिज, फूड प्लाजा का नवीकरण, हस्त-शिल्पकारों के उत्पाद बिक्री के लिए आठ दुकानों का निर्माण हुआ है। इन पर्यटन विकास कार्यों के पूरे होने बाद हस्तांतरण को लेकर जद्दोजहद चल रही थी। इसमें बुद्ध विपश्यना उपवन प्रमुख था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed