फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers will get employment by strengthening gram panchayats

Kushinagar News: ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाकर ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

Sun, 23 Aug 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers will get employment by strengthening gram panchayats
पडरौना। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को अधिनियम के प्रावधानों, दायित्वों और क्रियान्वयन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश के क्रम में आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार और आजीविका के अवसरों को मजबूत करने के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्रभावी योजना, क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित करना रहा। सम्मेलन में अधिनियम के विजन और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका एवं दायित्व, विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं की तैयारी और अनुमोदन, परिवारों के पंजीकरण तथा ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इसके अलावा विकास कार्यों से स्थायी परिसंपत्तियों के सृजन, उनके निष्पादन, निगरानी और रखरखाव से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के साथ अभिसरण, पारदर्शिता, सामाजिक जवाबदेही, शिकायत निवारण और सामाजिक ऑडिट की महत्ता पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी और स्थानीय स्तर पर पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है। सम्मेलन में प्रशासक क्षेत्र पंचायत सुकरौली, मोतीचक और हाटा के अलावा जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और प्रशासक समेत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उपायुक्त श्रम रोजगार, उपायुक्त स्वत: रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed