फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   VIDEO team performed, handed over memoranda

वीडीओ संघ ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 14 Feb 2018 12:17 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 14 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
VIDEO team performed, handed over memoranda
प्रदर्शन करते वीडीआे - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। मंगलवार को विकास भवन पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। संगठन के लोग पुरानी पेंशन बहाली समेत छह मामलों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सीडीओ ने मांग पत्र शासन को भेजने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे जिलाध्यक्ष लल्लन यादव की अगुवाई में विकास भवन में पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारियों का कहना था कि विकास संबंधी अधिकांश योजनाओं के क्रियान्वयन का जिम्मा उन पर है। वे लोग प्रात:काल से लेकर देर रात तक अपने कार्य में लगे रहते हैं। यहां तक कि सरकारी कार्यक्रमों के चलते सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी अवकाश नहीं मिलता। फिर भी सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जिलाध्यक्ष लल्लन यादव ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में अफसर ही अड़ंगा लगाए हुए हैं। कर्मचारियों की मांग सरकार तक नहीं पहुंच रही है। उन्होंने सेवा नियमावली में संशोधित करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारियों के चयन के लिए शैक्षिक योग्यता बढ़ाने की मांग की। 
विज्ञापन


इसके बाद छठे वेतनमान की विसंगति को दूर करने, ग्राम पंचायत अधिकारियों की प्रोन्नति के अवसर बढ़ाने, कर्मचारियों पर अनैतिक दबाव नहीं बनाने समेत छह सूत्री मांग पत्र सीडीओ देवीदास को सौंपा। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, धर्मनाथ सिंह, तैमूर अंसारी, पवन कुमार, रामनक्षत्र सिंह, उषा सिंह, रविंद्र प्रसाद, राधेश्याम जायसवाल, प्रदीप कुमार मल्ल, आबलमगीर अंसारी, उमेश राय, अभिषेक सिंह, विनोद यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed