{"_id":"6a6a539cf08cdc4bf00c5350","slug":"video-of-a-body-floating-in-mavan-drain-goes-viral-police-investigating-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-164767-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मवन नाले में शव उतराने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मवन नाले में शव उतराने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 30 Jul 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खैरटवा चौराहे के पास से गुजरने वाले मवन नाले में शव उतराने का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार की रात में वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होते के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और उसकी जांच में जुट गई। वीडियो देखकर उतराया शव गांव खभराभार निवासी खदेरु साहनी का होने की आशंका जताई जा रही है। इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम को घर से मवन नाले की तरफ हर रोज की तरह गए थे लेकिन देर रात तक घर नहीं आए। उनकी तलाश की गई थी लेकिन कहीं पर पता नहीं चल पाया था। सोशल मीडिया पर मवन नाले में उतराए शव का वीडियो देखा तो सिर पर बाल नहीं होने से घर वालों ने शव को खदेरु साहनी का होने की आशंका जताई है। इसकी वजह कुछ दिन पहले पत्नी की मौत के बाद सिर पर बाल नहीं होने से कर रहे हैं। बुधवार को निलेश साहनी ने डायल-112 और कप्तानगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने तलाश कराई लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। देर शाम तक शव का पता नहीं चल पाया था। एसओ धीरेंद्र राय ने कहा कि तलाश कराई गई है। शव का कहीं सुराग नहीं लग पाया है।